सुहाना खान
- फोटो : Instagram: @suhanakhan2
सुहाना खान हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रंगभेद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कॉमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब से मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।' सुहाना के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल शाहरुख खान गोरे होने की एक क्रीम का विज्ञापन करते हैं, इस विज्ञापन के माध्यम से लोगों से कहा जाता है कि अगर वह ये क्रीम इस्तेमाल करेंगे तो उनकी स्किन में निखार आएगा। इसी विज्ञापन का हवाला देकर यूजर्स सुहाना को ट्रोल कर रहे थे।
पढ़ें: शादी पर विश्वास नहीं करतीं राधिका आप्टे, बस इस खास वजह से ब्रिटिश संगीतकार से की शादी