हिंदी सिनेमा में मां का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दुर्गा खोटे उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए नए आयाम बनाए। वो दौर था जब हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों का कोई स्थान नहीं था। महिलाओं का किरदार भी पुरुष ही निभाया करते थे। ऐसे दौर में दुर्गा खोटे फिल्मों में आईं और बतौर अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाई। 22 सितंबर 1991 को दुर्गा खोटे ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।