फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी सेलिब्रेशन से लेकर सीमा बिस्वास के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 14 Jan 2019 08:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Seema Biswas
दुर्गा खोटे और सीमा बिस्वास का जन्मदिन

बॉलीवुड में एक्ट्रेस के लिए आइडल बन चुकीं दुर्गा खोटे का आज 113वां जन्मदिन है । दुर्गा खोटे बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में महिलाओ के लिए नए आयाम बनाए। वो दौर था जब बॉलीवुड में एक्ट्रेस का कोई स्थान नहीं था। महिलाओं का किरदार भी पुरुष ही निभाया करते थे । ऐसे दौर में दुर्गा खोटे ने फिल्मों में एंट्री की और हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बनाई ।

भारतीय सिनेमा को 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्म देने वालीं सीमा बिस्वास आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा का जन्म असम के नालबाड़ी में हुआ था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। पिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) भेजा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्ट्रेस नहीं, लॉ करना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार से कभी पैसे नहीं मांगे।

बॉलीवुड की सबसे रईस हीरोइन थीं दुर्गा खोटे, खुद का बेटा खोया और बनीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री की 'मां'

जब इस बॉलीवुड फिल्म में 'किन्नर' बनी थीं सीमा विश्वास तो खास इंटरव्यू में खोले थे बड़े राज
विज्ञापन

2 of 7
salman khan - फोटो : twitter
'भारत' के सेट पर क्रिकेट खेलते नजर आए सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है । सलमान ने फिल्म के सेट का एक वीडियाे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो में सलमान खान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं । वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'भारत खेलेगा' । इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल के तौर पर नजर आएंगी ।
विज्ञापन

3 of 7
kartik aaryan
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को साथ में मिली फिल्म
इन दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं । इसके साथ एक बड़ी खबर ये आई है कि जल्द ही दोनों साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं । अनन्या और कार्तिक ने फिल्म 'पति-पत्नी और वो' साइन की है । फिल्म में दोनों रोमांस करते दिखेंगे । यह संजीव कुमार की पुरानी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक होगी ।

4 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान ने मां के साथ मनाई लोहड़ी, तस्वीरें वायरल
सारा ने दो फिल्मों के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर ली है । पहली 'केदारनाथ' और दूसरी 'सिंबा' । इन दो फिल्मों के साथ सारा ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। सारा की अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक तस्वीर सामने आई है । सारा ने अपनी मां के साथ लोहड़ी सेलीब्रेट की । सारा ने लोहड़ी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है । सारा के अलावा शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर और कई सेलेब्रिटीज ने लोहड़ी सेलीब्रेट की ।
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone
शादी के दो महीने बाद सामने आई दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में भव्य शादी की थी । अब दीपिका की शादी के तुरंत बाद की एक तस्वीर सामने आई है । इसमें वो हाथों में चूड़ा और टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । इस कैजुअल के साथ दीपिका के चूड़े ने उनकी खूबसूरती बढ़ा दी है ।
विज्ञापन

6 of 7
katrina kaif
कटरीना कैफ से इस स्टार ने कहा था 'मत साइन करो जीरो और ठग्स...'

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । पिछले दिनों कटरीना की दो फिल्में रिलीज हुईं । एक आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और दूसरी शाहरुख खान के साथ 'जीरो' । ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं । आगे पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kangana ranaut
रेखा की दी हुई साड़ी पहन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं कंगना रनौत

इन दिनों कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है । इससे पहले कंगना रनौत एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं । अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं । आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें