सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत और पाकिस्तान के बीच पनपती नफरत के दौर में फिल्म ‘सीता रामम’ की प्रेम कहानी कुछ लोगों को शाहरुख खान की फिल्म 'वीर जारा' की याद दिलाती है। तो, जाहिर सी बात शाहरुख खान ने तुलनात्मक सवाल दुलकर सलमान से होंगे ही। दुलकर सलमान कहते हैं, ‘मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी फिल्मों से मुझे बहुत प्रेरणा मिली है। वह ना सिर्फ बहुत बड़े स्टार है, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी है। महिलाओ का वह बहुत सम्मान करते है। शाहरुख खान सिर्फ एक ही हो सकते है। उनको जगह कोई नहीं ले सकता है। उसने खुद की तुलना करने का मतलब, अपनी बेइज्जती कराने वाली बात होगी।