फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सामने आई ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर रिलीज की डेट, अगले महीने इस दिन होगा जारी

Sat, 17 Sep 2022 12:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीते लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंजतार कर रहे हैं। आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए सलमान खान अब अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 4
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीते लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंजतार कर रहे हैं। आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए सलमान खान अब अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस महीने की शुरुआत में ही अभिनेता ने अपनी एक नई फिल्म का एलान करते हुए टीजर जारी किया था। फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टीजर में सलमान का फर्स्ट लुक देखने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज और ट्रेलर का इंतजार करे रहे हैं। ऐसे में अब फैंस के लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर अगले महीने रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक अगले महीने अक्टूबर से होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 के दौरान ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए मेकर्स ने बेहद रोमांचक दिन चुना है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्डकप 2022 के तहत होने वाले भारत-पाक के मैच के दिन यानी 23 अक्टूबर 2022 को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media

इससे पहले हाल ही में सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस अपकमिंग फिल्म का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। वीडियो में सलमान बाइक पर राइड करते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ साझा किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। लंबे-लंबे बालों वाला अभिनेता का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

4 of 4
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सलमान जल्द ही ‘टाइगर-3’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इसके अवाला वह फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी दिखाई देंगे। साथ ही एक्टर जल्द ही अपने मशहूर और विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में भी नजर आने वाले हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें