फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश

Wed, 19 Jul 2023 10:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी पर अब पूर्व खुफिया अधिकारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आशीष रंजन इसे साजिश बताते हुए समीर वानखेड़े पर बड़े आरोप लगाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
समीर वानखेड़े-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2021 में क्रूज ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने हर किसी को चौंका दिया। मामले की छानबीन के बाद आर्यन को क्लीन चिट मिल गई। हालांकि, एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर स्टारकिड की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत लेने का आरोप लगा। वहीं, अब समीर को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व खुफिया अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने अब आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी दी है। आशीष रंजन ने संकेत दिया है कि शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी एक साजिश थी। कथित तौर पर अधिकारी ने केंद्रीय एजेंसी को बताया है कि गवाह किरण गोसावी को वानखेड़े पहले से जानते थे, और उनकी मंजूरी पर उसे इस मामले में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस जांच टीम में शामिल आशीष ने सीबीआई को भी अपना बयान दिया है। आशीष ने आरोप लगाया कि क्रूज से संदिग्धों को हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने किरण गोसावी की मौजूदगी को लेकर सवाल किया था। वहीं, उन्होंने इसके बारे में वानखेड़े से भी सवाल पूछा था, और उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वह उन गवाहों को जानते थे। हालांकि, आशीष का बयान वानखेड़े के बयान से बिल्कुल विपरीत जा रहा है। वानखेड़े ने दावा किया था कि वह ड्रग्स भंडाफोड़ मामले के दिन गोसावी, सेल और भानुशाली से परिचित हुए थे।
 

Kiara Advani: इस एक्टर की वजह से कियारा ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है अभिनेत्री की 'कथा'

4 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि शाहरुख खान के बेटे को ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में एनसीबी के जरिए गिरफ्तार किया, और यह इस बात का सबूत देता है कि जांच से समझौता किया गया गया था। साथ ही यह पूरा ऑपरेशन जानबूझकर किया गया था। वहीं, गोसावी के जरिए प्रसारित आर्यन की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक और प्रक्रियात्मक चूक थी। 

Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' विवाद पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म रिलीज को लेकर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि विभागीय जांच के बाद एनसीबी ने मामले से आर्यन खान का नाम हटा दिया, और अदालत ने सबूतों के अभाव के कारण स्टारकिड को क्लीन चिट दे दी। वहीं, समीर वानखेड़े पर इस मामले में 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें