फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, नौ महीने से फरार था ड्रग्स पेडलर फ्लैको

Fri, 28 Jan 2022 06:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कनेक्शन भी निकल कर सामने आए थे। हालांकि समय के साथ यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडा हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर ड्रग्स का यह मामला सुर्खियों में छा गया है। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बीते 8 महीने से फरार सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी ड्रग्स पेडलर शाह एलियस फ्लैको को आखिरकार एनसीबी ने पकड़ लिया है। मामले में एसीबी अधिकारियों ने बताया कि वह 31 वर्षीय फ्लैको से पूछताछ करेंगे। एनसीबी के मुताबिक वह बीते साल अप्रैल में गिरफ्तार हुए आरोपी गणेश शेरे और सिद्धांत अमीन से 25 लाख रुपए के 310 ग्राम मारिजुआना और डेढ़ लाख रुपए की जब्ती के मामले में फ्लैको से पूछताछ करेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल गिरफ्तार हुए शेरे ने एनसीबी अधिकारियों को फ्लैको के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद मलाड के उसके फ्लैट हुए छापे के दौरान वह लापता था। हालांकि बीते बुधवार देर रात एजेंसी के सामने पेश हुए फ्लैको ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह अपनी पत्नी और एक टीवी एक्ट्रेस के साथ दुबई में था और हाल ही में भारत लौटा है।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि फ्लैको का नाम उस समय भी सामने आया था, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अगस्त 2020 में पहले दो आरोपियों करण अरोड़ा और अब्बास लखानी को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस दौरान फ्लैको देश से बाहर था, इसलिए उसका पीछा करने की बजाय भारत में मौजूद  संदिग्धों पर ध्यान दिया गया।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग पेडलर साहिल शाह फ्लैको की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कई जरूरी जानकारियां सामने आ सकती हैं। हालांकि इस मामले में एनसीबी फ्लैको से क्या पूछताछ करेगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि फ्लैको से पूछताछ के दौरान उन राज को खोलने की कोशिश की जाएगी जो अब तक खुल नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती- शौविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साल 2020 में हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस मामले में हुई जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इस मामले के सामने आते ही बॉलीवुड समेत मनोरंजन जगत के कई कलाकारों के नाम सामने आए थे। इतना ही नहीं इस बारे में कई बड़े कलाकारों से पूछताछ भी की गई थी। साथ ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें