फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3 कलेक्शन: 100 करोड़ पार हुई अजय देवगन की फिल्म? दूसरे दिन की कमाई ने भी चौंकाया

Sat, 03 Oct 2026 07:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3 Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का दबदबा है। फिल्म को पहले दिन दो अक्तूबर की छुट्टी का फायदा मिला। वहीं दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है। जानिए अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शकों को इसकी रिलीज का काफी इंतजार था। ऐसे में यह फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
'दृश्यम 3' का दूसरे दिन का कलेक्शन 
फिल्म 'दृश्यम 3' को छुट्टी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने दो दिनों में 101.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म दूसरे दिन तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है।

Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत
विज्ञापन

3 of 5
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
किन फिल्मों से है मुकाबला?
आपको बता दें कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'दृश्यम 3' का मुकाबला कई दूसरी फिल्मों से है। इन फिल्मों मे 'प्रेम कीटाणु', 'द वन', 'हनुमान अंश' और हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' शामिल हैं। 'दृश्यम 3' के रिलीज होने से इन फिल्मों की कमाई घटी है।

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?
  • फिल्म 'दृश्यम 3' भारत के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। 
  • 'दृश्यम 3' देशभर में नेट 101.84 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 121.41 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वर्ल्डवाइड इसने 104.49 करोड़ रुपये कमा लिए है।
  • इसके साथ ही अब यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई।

4 of 5
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
‘दृश्यम 3' के बारे में जानकारी
  • 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रोल में वापसी की है, जबकि तब्बू मीरा देशमुख के अपने रोल वापस आई हैं।
  • फिल्म की कास्ट में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं।
  • ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। 
  • यह कहानी उस समय की है, जब विजय कानून से बच निकलने में कामयाब हो गया था।
  • फिल्म में एक नई जांच दिखाई गई है, जिससे उसके परिवार पर फिर से दबाव बन जाता है।
  • फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। 
  • इसकी कहानी पाठक ने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम कीटाणु का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
'प्रेम कीटाणु' का कलेक्शन
  • वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म भी दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • इसकी शुरुआत बहुत कमजोर रही। 
  • 'प्रेम कीटाणु' ने कल ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये की कमाई की थी। 
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 71 लाख रुपये हो गया है।
  • इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें