पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@palktiwari
पलक तिवारी को पसंद आई राजस्थान की संस्कृति
अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा 'मैंने हमेशा राजस्थानी मेहमाननवाजी के बारे में सुना था। लेकिन अब असल में इसका अनुभव करने का मौका मिला। सच में यहां की मेहमाननवाजी अनोखी और बेमिसाल है। संस्कृति से जुड़े अनुभव, हर निवाले में राजस्थान का स्वाद है। यहां ऐसा संगीत है, जिसके बारे में सिर्फ सुना था। मैं तो बस हैरान और खुश हूं।'
इब्राहिम को लेकर यूजर्स ने किए कमेंट
अभिनेत्री की पोस्ट पर कई यूजर्स ने इब्राहिम अली खान को लेकर कमेंट किए हैं। यूजर्स का मानना है वह राजस्थान में इब्राहिम अली खान के साथ टूर पर गई हैं। एक यूजर ने लिखा 'यह रणथंभौर में इब्राहिम के साथ है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'इब्राहिम के साथ पोस्ट करो पलक जी।' एक और यूजर ने लिखा 'मिसेज इब्राहिम अली खान।' एक और यूजर ने गुजारिश की कि 'इब्राहिम के साथ एक फोटो डालो।