बॉलीवुड गलियारों से इस साल कई कलाकारों की शादी की खबरें सुनाई दीं। अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनम कपूर की शादी भी मीडिया में काफी लाइमलाइट में है। हाल ही में एक और अभिनेत्री की शादी की खबर सुनने को मिल रही है और यह शादी किसी और की नहीं बल्कि खुद अजय देवगन की पत्नी कर रही हैं। घबराइए मत यहां बात काजोल की नहीं बल्कि उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी श्रेया सरन की हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
shriya saran
खबरों की माने तो जल्द ही श्रेया सरन अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। खबरों की माने तो कुछ दिन पहले श्रेया अपने ब्वॉयफ्रेंड के परिवारवालों से भी मिलने रशिया पहुंची हुई थीं। कहा जा रहा है कि श्रेया इसी साल मार्च में राजस्थान में अपने ब्वॉयफ्रेंड से डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं।
बता दें, श्रेया सरन साउथ की सुपरस्टार हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु में ही नहीं कई कई भाषाओं में काम किया है। इतना ही नहीं श्रेया सरन हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स डॉडसन की फिल्म ‘द अदर एंड द लाइन’ में भी काम कर चुकी हैं।