फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी का बड़ा खुलासा, आलिया भट्ट का होगा इस साल इस शख्स से ब्रेकअप. इसका मिलेगा साथ

Wed, 07 Feb 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : getty
बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप की खबरें कभी नहीं छुपतीं। ऐसे में अब आलिया भट्ट को लेकर चर्चाए हो रही हैं। लगातार ऐसा माना जा रहा है कि आलिया भट्ट और  एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच कुछ पक रहा है। लेकिन अब खबर है कि दोनों अलग हो गए हैं और इस बात की पुष्टि कर रहीं है ये एक्ट्र्रेस....
विज्ञापन

2 of 4
Sidharth and Alia
बता दें कि शॉटगन यानि कि एक्टर शत्रुगन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने आलिया और सिद्धार्थ की रिलेशनशिप से पर्दा उठाने का काम किया है। आपको बता दें कि नेहा धूपिया के चैट शो वोग बीएफएफ में बहुत ही जल्द सोनाक्षी सिन्हा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शिरकत करने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Ranbeer And Neha
वहीं, शो के एक प्रोमो में नेहा, सोनाक्षी से ये पूछती दिख रही हैं कि कौन सी जोड़ी 2018 में टूट जाएगी। लेकिन नेहा के इस सवाल पर कोई देरी ना करते हुए सोनाक्षा ने तपाक से आलिया और सिद्धार्थ का नाम ले डाला। लेकिन सोनाक्षी के इस जवाब से ये बात साफ मानी जा रही है कि आलिया और सिद्धार्थ के बीच कुछ तो है।
विज्ञापन

4 of 4
Sonakshi Sinha - फोटो : Instagram
ये तो बात हुई ब्रेकअप की, लेकिन जब नेहा ने सोनाक्षी से पैचअप की बात की तो सोनाक्षी ने मनीष को देखा लेकिन सोनाक्षी के बोलने से पहले ही मनीष ने रनबीर और आलिया का नाम ले डाला। पिछले दिनों खबरें आईं थी कि आलिया भट्ट और उनके पहली बार को-स्‍टार बनने वाले एक्‍टर रणबीर कपूर के बीच नजदीकियां काफी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें