Box Office Collection: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। एक हफ्ते बाद भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का कब्जा है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है। इसके बावजूद फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। जानिए आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। इसके अलावा 'द वन' और 'हनुमान अंश' की कमाई के बारे में भी जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
द वन ट्रेलर रिलीज
- फोटो : instagram @tamannaahbhatia
'द वन' की घटी कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी फिल्म 'द वन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी घट गई है। गुरुवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को इसने 55 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 66.35 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' की कमाई में उछाल
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 64 दिन हो गए हैं। बीते दिनों इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसा लगा था कि अब इसकी कमाई थम रही है। मगर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 329.18 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का दबदबा कायम
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 14.50 करोड़ की कमाई की है।
इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 260 करोड़ रुपये हो गया है।