Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। इसी तरह से 'हनुमान अंश' की कमाई में भी उछाल आया है। जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन।
'दृश्यम 3' वीकडेज में अच्छी कमाई कर रही थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। वीकएंड पर 'हनुमान अंश' की कमाई में भी उछाला आया है। वहीं 'द वन' ने वीकएंड का फायदा उठाया है। जानिए आज इन सभी फल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
द वन ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'द वन' का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' के कलेक्शन में वीकएंड पर मामूली उछाल आया है। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसने सिनेमाघरों में 17 दिन पूरे कर लिए हैं। शनिवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को भी इसने एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.35 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिर चमकी 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
रिलीज के 66 दिन बाद भी इसकी कमाई जारी है।
फिल्म को वीकएंड का भी फायदा मिला है।
रविवार को 'हनुमान अंश' ने 2.80 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 334.48 करोड़ रुपये हो गया है।
'दृश्यम 3' की बढ़ी कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते इसने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शनिवार को इसने 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने 23 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई 309.50 करोड़ रुपये हो गई है।