कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब बात करते हैं फिल्म के निर्माताओं से जुड़े तार की। जिस फिल्म में कार्तिक आर्यन हों, उस फिल्म में किसी और का होना ना होना कम से कम कार्तिक के लिए कोई मायने नहीं रखता। वह अपने एक अलग ही सौरमंडल के सूरज बने रहना चाहते हैं। चाहते वह ये भी हैं कि सारे सितारे उनके चारों तरफ चक्कर लगाते रहें। निर्माता, निर्देशक, हीरोइन, असिस्टेंट डायरेक्टर कार्तिक के इस अरदब में रहते भी हैं। उनकी थिएटर में रिलीज पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ को लेकर आगरा में हुए कार्यक्रम के दौरान कार्तिक की ये कलाबाजियां सबने सार्वजनिक रूप से खूब देखी हैं। ‘भूल भुलैया 2’ की टीम की मानें तो किस्से इस बार भी कम नहीं बन रहे हैं।