निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 2' का निर्देशन किया है। यह हिट फिल्म ‘दृश्यम’ की सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की खूब तारीफ हो रही है। मूल रूप से मलयालम में बनी दोनों फिल्में कामयाब रहीं। हिंदी में भी ‘दृश्यम’ हिट रही और अब ‘दृश्यम 2’ भी उसी राह पर है। इस फिल्म की खासियत यह है कि मलयालम में बनी ‘दृश्यम 2’ देखने के बाद भी इसका हिंदी रीमेक देखने की उत्सुकता आखिर तक बनी रहती है। जिसका पूरा क्रेडिट अभिषेक पाठक को जाता है। निर्देशक के रूप में अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' पहली हिट फिल्म है, इससे पहले वह 'उजड़ा चमन' का निर्देशन कर चुके हैं। अभिषेक की इस सफलता ने उनके पिता कुमार मंगत को उन निर्माताओं की कतार में ला खड़ा किया है, जिनके बेटे हिट निर्देशक रहे हैं..एक नजर डालते हैं ऐसे ही चंद और निर्देशकों पर..