अजय देवगन की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल 'दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए स्टार्स की मौजूदगी इस फिल्म को और मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। फिल्म की बेहतरीन कहानी और स्टार्स के जबरदस्त अभिनय का ही नतीजा है कि नई फिल्मों के आने के बाद भी 'दृश्यम 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म के कलेक्शन में आज 16वें दिन एक बार फिर उछाल आया है।