अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। बीते 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद वीकेंड (शनिवार-इतवार) पर भी फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने बजट से अधिक का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म के टोटल कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है। आज दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया, आइए जानते हैं...