अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की रिलीज के पांच दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिर वीकेंड पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके बाद 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए फिल्म ने पहले सोमवार की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास की। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी शानदार है।