अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को एक पखवाड़ा होने आ रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में भी फिल्म का जलवा बरकरार है। 'दृश्यम 2' ने अपने पहले दिन के कलेक्शन से ही यह संकेत दे दिया था कि यह धमाल करने वाली है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने आज 14 दिन पूरे कर लिए हैं। आज फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं, कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन...