फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Day 14:  'दृश्यम 2' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, जानिए 14वें दिन का कलेक्शन

Thu, 01 Dec 2022 06:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को एक पखवाड़ा होने आ रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में भी फिल्म का जलवा बरकरार है। 'दृश्यम 2' ने अपने पहले दिन के कलेक्शन से ही यह संकेत दे दिया था कि यह धमाल करने वाली है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने आज 14 दिन पूरे कर लिए हैं। आज फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं, कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Drishyam 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन (पहले शनिवार) और तीसरे दिन (पहले इतवार) इसने और भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 'दृश्यम 2' ने 21.59 करोड़ जुटाए और तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे दिन (पहले सोमवार) की परीक्षा में भी फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 11.87 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, इसके बाद वीकडेज के कारण आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) तक फिल्म के कलेक्शन में लगातार मामूली गिरावट जारी रही। पांचवे दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ रुपये कमाए, छठे दिन 9.55 करोड़, सातवें दिन 8.62 करोड़ और आठवें दिन 7.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन, दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया। 
KRK: कश्मीर फाइल्स पर नादव लापिड के बयान का केआरके ने किया समर्थन , बोले- सैल्यूट मिस्टर...
विज्ञापन

3 of 4
Drishyam 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' ने नौवें दिन (दूसरे शनिवार) 14.05 करोड़ रुपये कमाए और दसवें दिन इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17.32 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई फिर घटी और इसमें मामूली गिरावट जारी है। लेकिन, दूसरे सप्ताह को देखते हुए और उस पर भी वीकडेज में फिल्म का यह कलेक्शन खराब नहीं कहा जा सकता। बता दें कि 11वें दिन (दूसरे सोमवार) फिल्म ने 5.44 करोड़ रुपये जुटाए। 12वें दिन 5.15 करोड़ रुपये और 13वें दिन 4.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आज  4.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 163.47 करोड़ रुपये हो गया है।
KBC 14: केबीसी पहुंचा पान बेचने वाला, भारी रकम जीतने के बाद बिग बी बोले- इतना कमाने में लगते 18 साल
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सप्ताह के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन शानदार है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी वीकएंड में एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा। फिल्म का जलवा इसी तरह बरकरार रहा तो यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। हिंदी में बनीं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं। 'दृश्यम 2' में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और श्रिया सरन जैसे सितारों ने भी अहम रोल अदा किए हैं।
मनोरंजन: अमिताभ की नातिन ने लिए गलियों में चाट के चटकारे समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें