दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'दृश्यम 2' ने पहले ही दिन कार्तिक आर्यन की इस वर्ष आई 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'भूल भुलैया 2' ने 14.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तुलनात्मक रूप से देखें तो 'दृश्यम 2' ने दोनों दिन इससे बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि सस्पेंस-क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं।
Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’