बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 12 दिनों में 150 करोड़ के पार कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की सफलता पर मेकर्स की ओर से सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में अजय देवगन, तब्बू, अनुपम खेर, इशिता दत्ता और श्रिया सरन सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया। सक्सेस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।