बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपुर इस फिल्म का अब दूसरा भाग भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, जिसकी घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बड़ी बेटी के हाथों हुए खून से परिवार को बचाता है। श्रेया सरन ने अभिनेता की पत्नी का किरदार निभाया था, तो इशिता दत्ता बड़ी बेटी के किरदार में नजर आई थीं। लेकिन विजय की छोटी बेटी बनी अनु सलगांवकर का किरदार निभाने वाले अभिनेत्री मृणाल जाधव इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं।