फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर सिंगर बाला भास्कर की मौत सवालों के घेरे में, गवाह ने किया सनसनीखेज खुलासा

Thu, 06 Jun 2019 03:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bala bhaskar
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बालाभास्कर की मौत के मामले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। प्रसिद्ध स्टेज कलाकार कलाभवन सोबी ने इस मामले में हैरान करने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना नहीं थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सिंगर की पत्नी का भी बयान दर्ज किया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
balabhaskar - फोटो : Twitter
स्टेज कलाकार ने कहा कि उन्होंने क्राइम ब्रांच से दुर्घटनास्थल पर देखी गई संदिग्ध चीजों के बारे में खुलासा किया है, जब वह इलाके से गुजरे तो उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल से 2 लोगों को भागते हुए भी देखा था। बता दें इस दौरान सोबी खुद राज्य की राजधानी जा रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके इस बयान के बाद जांच की दिशा ही बदल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
balabhaskar
हाल ही में, केरल अपराध शाखा ने सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों से पूछताछ शुरू की। इन दोनों की पहचान प्रकाश और विष्णु के रूप में हुई। इसके पीछे की वजह ये थी कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों युवकों का संबंध दिवंगत वायलिन वादक बालाभास्कर से जुड़े थे। हालांकि बालाभास्कर की पत्नी ने बताया है कि गिरफ्तार हुए युवक मेरे पति के स्टाफ मेंबर नहीं थे।

4 of 5
bala bhaskarbala bhaskar
शुरुआती रिपोर्ट नें कहा गया कि यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई थी। बालाभास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। अब इस मामले के जांच केरल क्राइम ब्रांच कर रही है। बता दें बालाभास्कर साउथ के जाने मानें सिंगर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bala bhaskar
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बालाभास्कर की पिछले साल रोड एक्सीडेंट में घायल होने के 1 हफ्ते बाद मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के दौरान बाला भास्कर अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटी तेजस्विनी के साथ थे। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं पत्नी घायल हुई थी। जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें