फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को सरेआम जड़ा थप्पड़, अब शेरा ने बताया आखिर क्या हुआ था

Thu, 06 Jun 2019 02:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान इस बार अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर नहीं बल्कि अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में हैं । सलमान फिल्म 'भारत' के प्रीमियर में पहुंचे थे जहां ये घटना हुई । यहां उनके एक बॉडीगार्ड ने बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी। ये देख सलमान भड़क गए और उन्होंने सरेआम अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया । वीडियो तेजी से वायरल हुआ लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
इस घटना पर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का बयान आया है । शेरा ने कहा, 'मालिक को जल्दी गुस्सा आता है । वो बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं ।' बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलामन खान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि बच्चों और सीनियर सिटिजन के प्रति बहुत सावधान रहें । 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan with shera - फोटो : social media
सलमान अपने फैंस के बीच होते हैं तो ध्यान रखते हैं कि उन्हें कोई परेशानी ना हो । 'भारत' के प्रीमियर के दौरान सलमान खान को देख कुछ फैंस बेकाबू हो गए । उनमें एक बच्चा भी था । जब बॉडीगार्ड ने बच्चे के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया तो सलमान भड़क गए । उन्होंने गार्ड को थप्पड़ मार दिया । अब उस गार्ड को टीम से निकाल दिया गया है । 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
इस वीडियो को सलमान के किसी फैन ने बनाया था और इसे एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने शेयर भी किया । अब इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया है । बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज हुई । सलमान के घर पर भी धूमधाम से ईद का जश्न हुआ । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान के हजारों फैंस उनके घर के बाहर उन्हें ईद की बधाई देने पहुंचे थे । सलमान अपनी बालकनी पर आए और फैंस से मिले । इस दौरान सलमान ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था । बता दें कि फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है । इस फिल्म में सलमान, कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें