बॉलीवुड फिल्मों से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा स्टारर यह फिल्म समाज में फैले एक ऐसे मुद्दे को उजागर करती है, जो किसी न किसी लड़की को हर रोज अपने सपने पूरे करने से रोकता है। बॉडी शेमिंग के गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के ढंग से सिनेमाई पर्दे पर लाने वाली इस फिल्म की टीम इस वक्त इसे प्रचार-प्रसार में लगी है। ऐसे में इसी तरह के इवेंट में हुमा कुरैशी ने अपने असल जिंदगी में झेले बॉडी शेमिंग के एक्सपीरियंस को साझा किया है, जो काफी चौंकाने वाला है।