फिल्म 'डॉन 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वह जल्द से जल्द इस फिल्म से जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं। मगर, मनमुताबिक जानकारी न मिलने पर अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। हाल ही में इसके चलते फरहान अख्तर पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा है और उन्होंने फरहान को खूब ट्रोल किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की 'डॉन 3' ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। मगर, 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के बारे में कोई अपडेट नहीं मिलने की वजह से यूजर्स ने फरहान अख्तर को आड़े हाथों ले लिया।