फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने लिया अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला, हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 01 Jul 2020 09:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बुधवार को पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अलग-अलग अंदाज में डॉक्टरों को सलाम किया है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने डॉक्टर्स डे पर बड़ी घोषणा की है। जिसकी वजह से उनके फैंस सहित हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रितेश देशमुख,जेनेलिया देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने डॉक्टर्स डे पर अपने ऑर्गन्स दान करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जेनेलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के द्वारा ही रितेश देशमुख और जेनेलिया ने अपने ऑर्गन्स दान की बात कही है। साथ ही बताया है कि इन दोनों ने यह बहुत सोच-समझकर फैसला किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख,जेनेलिया देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रितेश देशमुख कहते हैं, 'मैंने और जेनेलिया ने इस बारे में बहुत बार सोचा, बहुत बार चर्चा भी की, पर दुर्भाग्यवश अब तक कह नहीं पाए, लेकिन आज एक जुलाई को हम यह कहना और आपको बताना चाहते हैं कि हम लोगों ने एक संकल्प लिया है। हमने अपने ऑर्गन्स दान करने का फैसला लिया है।'
 

4 of 5
रितेश देशमुख,जेनेलिया देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जेनेलिया ने वीडियो में कहा, 'हां हमने अपने ऑर्गन्स दान करने का फैसला किया है और हमें लगता है कि जिंदगी से इससे बड़ा और बेहतर तोहफा कुछ नहीं हो सकता। तो मैं आप लोगों से भी कहना चाहती हूं कि अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि यह आपके तरह की चैरिटी हो सकती है तो कृपया आगे आइए और यह संकल्प लीजिए, जैसे हमने लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को साझा करते हुए जेनेलिया ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आज डॉक्टर्स डे पर हमने अपने ऑर्गन्स दान करने का संकल्प लिया है। हम आप सभी से इस पहल का हिस्सा बनने और जीवन बचाने की अपील करते हैं, अपने अंगों को भी दान करने का संकल्प करें। जेनेलिया और रितेश के इस वीडियो को उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: पुलिस हिरासत में बाप-बेटे की मौत पर रजनीकांत को आया गुस्सा, नोट साझा कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें