इन दिनों तमिलनाडु में पुलिस की हिरासत में हुई बाप-बेटे की मौत की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में जयराम और उसके बेटे फेनिक्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जिसके बाद से तमिलनाडु में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई फिल्मी सितारों ने इस घटना की आलोचना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की अपील की है। अब इस मामले में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।