आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' इस शुक्रवार यानी 14 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसका ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं दूसरे दिन डॉक्टर जी का कलेक्शन कैसा रहा... Anupam Kher: मां को मिठाई खाते देख हंस पड़े अनुपम खेर, पड़ी जोरदार डांट और फिर...
शुक्रवार को इस फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया था। जो मेकर्स ने लिए राहत की खबर थी। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल दर्ज किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 8.6 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये का है। माना जा रहा है कि रविवार के दिन छुट्टी की वजह से डॉक्टर जी अच्छा बिजनेस कर सकती है। Photos Of The Day: लाल साड़ी में जान्हवी ने गिराई बिजली और दुल्हन सी सजीं शनाया, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
बता दें कि इस फिल्म से अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है। फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इससे पहले आयुष्मान खुराना 'अनेक' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है। Filmy Wrap: टाइगर 3 की रिलीज डेट बदली और नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें