डॉक्टर जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
35 करोड़ रुपये में बनी फिल्म
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘अनेक’ का पहले दिन का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 1.77 करोड़ रुपये रहा था और उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट माने जाने वाली फिल्म ‘विकी डोनर’ ने साल 2012 में रिलीज के पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अपनी लागत के हिसाब से फिल्म ‘विकी डोनर’ ने दोगुनी से भी ज्यादा कमाई करके हिट फिल्म का तमगा पाया था। लेकिन, 35 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का पहले दिन का कलेक्शन फिल्म के बजट का 10 फीसदी के करीब यानी 3.5 करोड़ रुपये होने स इसके मेकर्स ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पहले दिन का कलेक्शन लागत का 20 फीसदी होने से फिल्म के हिट होने की संभावना बढ़ जाती है।