दो दीवाने सहर में
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अभिरुचि चंद ने लिखा है और रवि उदयवार ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा संदीपा धर, जॉय सेनगुप्ता, नवीन कौशिक, अचिंत कौर, मोना अंबेगांवकर, आयशा रजा मिश्रा और ईला अरुण हैं।