फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों में लाखों में सिमटी 'अस्सी' की कमाई, जानें तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का कलेक्शन

Tue, 24 Feb 2026 08:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Assi Day 5 Box Office Collection: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज फिल्म ने पांचवें दिन कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'अस्सी' कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनुभव सिन्हा अपनी दमदार सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'तुम बिन' से निर्देशन की शुरुआत करने वाले अनुभव ने 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी सामाजिक फिल्म का निर्देशन किया है। अब वह इन दिनों अपनी फिल्म 'अस्सी' को लेकर चर्चा में हैं। 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। आज इसकी रिलीज को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। जानिए 5वें दिन तापसी पन्नू की इस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'अस्सी' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • पहले दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की
  • दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इस फिल्म ने शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • चौथे दिन फिल्म ने पहले सोमवार को 70 लाख रुपये की कमाई की
विज्ञापन

3 of 5
'अस्सी' - फोटो : सोशल मीडिया
'अस्सी' का पांचवें दिन का कलेक्शन
20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'अस्सी' ने आज मंगलवाल को पांचवें दिन 55 लाख रुपये की कमाई की है। अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: गीतू मोहनदास निर्देशित 'टॉक्सिक' का एक और दिलचस्प पोस्टर रिलीज, भीरा के रूप में नजर आएंगे बालाजी मनोहर

4 of 5
'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'अस्सी' की कहानी
'अस्सी' एक वकील की कहानी है, जो यौन उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले को अपने हाथ में लेती है और न्याय के लिए संघर्ष करती है। यह फिल्म गहन अदालती कार्यवाही के माध्यम से कानूनी संघर्ष, सामाजिक चुप्पी और कई सीरियस मुद्दों को उजागर करती है। फिल्म में तापसी ने एडवोकेट रावी का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन और अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू? फिल्म में नजर आएंगी दक्षिण की यह लोकप्रिय अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'अस्सी' के बारे में
'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले किया है। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस टकराव को लेकर हुमा कुरैशी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'दोनों पक्षों के...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें