फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच साल बाद दीया मिर्जा ने लिया था तलाक, 11 साल के साथ के बावजूद टूट गया था रिश्ता

Sun, 14 Feb 2021 01:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा - फोटो : Social media

दीया मिर्जा के फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीया मिर्जा एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दीया बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को दीया मिर्जा और वैभव शादी करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media
दीया मिर्जा ने साल 2014 के अक्तूबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी की थी। शादी से पहले दीया मिर्जा और साहिल संघा एक-दूसरे के साथ छह साल तक रिलेशनशिप में रहे। शादी के पांच साल बाद 2019 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा - फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2009 में दीया मिर्जा की पहली बार साहिल संघा से मुलाकात हुई थी। साहिल दीया को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने गए थे। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा। पांच साल बाद साहिल संघा ने दीया के सामने अपने प्यार का इजहार किया। दीया ने भी साहिल का वो प्रपोजल स्वीकार कर लिया और फिर 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे और फिर 2019 में सोशल मीडिया पर दीया ने एक बड़ा एलान कर दिया।

4 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा - फोटो : Social media
दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 11 साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने ये भी लिखा था कि वे और साहिल आगे भी दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे की इज्जत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा - फोटो : Social media
दीया मिर्जा और साहिल संघा के अलग होने के बाद खबरें आई थीं कि राइटर कनिका ढिल्लन के कारण दोनों का रिश्ता टूटा था। दरअसल, उसी समय कनिका ढिल्लन ने अपनी शादी खत्म करने की घोषणा की थी और उनका नाम साहिल संघा से जोड़ा गया था। हालांकि, दीया मिर्जा ने इन सब खबरों को नकारते हुए कहा था कि उन दोनों के अलग होने में तीसरी कोई वजह नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें