टीवी धारावाहिक 'दीया और बाती' फेम कनिष्का सोनी हाल ही में 'खुद से शादी रचाने' की वजह से सुर्खियों में थीं। दरअसल, कनिष्का सोनी ने अपने सोशल मीडिया पर सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन, इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब अभिनेत्री खुद से शादी करने के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं?