फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Box Office: कांतारा की बेहिसाब कमाई जारी, फोन भूत - राम सेतु को मिला गुरु पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा

Wed, 09 Nov 2022 08:15 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
Tuesday Box Office Report: सिनेमाघरों में इस वक्त बॉलीवुड की तीन और साउथ की सिर्फ एक मुख्य फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस साउथ का दबदबा कायम है। हर दिन कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉलीवुड की फिल्मों को धूल चटा रही है। हालांकि, मंगलवार का दिन हर फिल्म के लिए काफी अच्छा रहा। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्मों को गुरु पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा मिला है। यहां देखिए चारों फिल्मों का कलेक्शन...
विज्ञापन

2 of 5
फोन भूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फोन भूत
कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। दर्शकों को ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के जोड़ी काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जहां फिल्म ने 1.34 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 10.69 करोड़ रुपये के आस-पास जा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: गोविंदा के प्यार में दीवानी थीं नीलम कोठारी, ऋषि सेठिया से तलाक के बाद इस एक्टर से रचाई शादी
विज्ञापन

3 of 5
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की बेहिसाब कमाई अब भी जारी है। 10-15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब फिल्म का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां फिल्म ने सोमवार को 2.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, मंगलवार को 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ज्योति ने दी पवन सिंह की पोल खोलने की धमकी? यूजर्स बोले- हो सके तो शादी बचा लीजिए

4 of 5
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिली
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी है। पांच दिन में एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जिस दिन फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये के पार गई हो। मंगलवार को भी फिल्म ने सिर्फ 0.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक मात्र 2.40 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है।

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन भी फिल्म का विरोध जारी, दर्शकों से बदसलूकी पर पूर्व मंत्री आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक तरफ जहां, फिल्म ने सोमवार को 0.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरी तरफ, मंगलवार को फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये के पार चली गई है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 15वें दिन 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक, लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें