देशभर में कल दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों ने इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया है। दिवाली की रौनक बी-टाउन के गलियारों में भी देखने को मिली है। रोशनी के इस पावन पर्व को बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़ी धूमधाम से मनाया है। इस खास मौके पर कृति सेनन,अनन्या पांडे,कटरीना कैफ,मौनी रॉय बड़े ही खास अंदाज में परिवार संग अपनी दिवाली को सेलिब्रेट किया है। जिसकी झलक भी एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो आइए एक नजर डालते हैं।