देशभर में इन दिनों दिवाली की धूम मची हुई है। आम से लेकर खास हर कोई रोशनी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इसी क्रम में बी टाउन में भी दिवाली की चमक काफी दिनों से देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से इंडस्ट्री के कई सेलेब्स लगातार दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया।