रविवार को बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने यहां दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस दिवाली पर अपने घर पार्टी रखी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं कि सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कौन-कौन से सितारे शरीक हुए।
विज्ञापन
2 of 7
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Karisma Kapoor, Shraddha Kapoor,Huma Qureshi
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता सैफ अली खान पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर के साथ सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे। वहीं पार्टी में करिश्मा कपूर रेड साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं श्रद्धा कपूर पार्टी में बनारसी साड़ी में पहुंची। उनके साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी पहुंची।
विज्ञापन
3 of 7
Shahid Kapoor, Mira Rajput, Sara Ali Khan, Katrina Kaif
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। शाहिद क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में और मीरा ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दीं। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान रेड कलर से सूट में नजर आईं। सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कटरीना कैफ रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ब्लू कलर के लहंगे में सोनम कपूर की पार्टी में पहुंची। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ पार्टी में नजर आईं। इस दौरान अनुष्का काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं विराट कोहली व्हाइट ड्रेस में स्मार्ट लग रहे थे। एकता कपूर सुंदर से लहंगे में दिखाई दीं।
सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर व्हाइट साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थीं। अभिनेता चंकी पांडे परिवार संग पार्टी में पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता संजय कपूर भी दिखाई दिए। उनके साथ बेटी शनाया कपूर भी थीं। रेड ड्रेस में शनाया काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन भी पार्टी में नजर आए। इस दौरान वह काफी स्मार्ट दिख रहे थे। वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पार्टी में खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं। उनके अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने भी लहंगा पहना हुआ था।
बॉलीवुड की कारवां और द जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता दलकीर सलमान भी सोनम कपूर की पार्टी दिखाई दिए। इन पार्टी में वह पत्नी अमल सुफिया के साथी पहुंचे। ये दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अदीति राव हैदरी भी पहुंची।