आम आदमी की तरह बॉलीवुुुड सितारों के लिए भी दिवाली के त्योहार उस समय और भी ज्यादा खास हो जाता है जब उनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है। इस बार की दिवाली बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान और अमिताभ बच्चन के लिए खास रहने वाली है। इस दिवाली इनकी चर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन टिकट खिड़की का रिकॉर्ड देखें तो यह त्यौहार बड़ी कामयाबी की गारंटी नहीं है। बीते डेढ़ दशक में कई सितारों से सजी फिल्में दीवाली पर फुस्सी बम साबित हुई हैं...
दीवाली पर बड़े सितारे की फिल्म आने से दर्शकों में क्रेज तो अपने आप ही बन जाता है लेकिन क्रेज कामयाबी में बदल जाए, जरूरी नहीं। ऐसा कोई और नहीं बल्कि टिकट खिड़की के आंकड़े कहते हैं। नई सदी का रिकॉर्ड बताता है दीवाली बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की कोई गारंटी नहीं है। बड़े सितारों की बड़े प्रमोशन के साथ रिलीज हुई फिल्मों को दर्शकों ने अंगूठा दिखाया है। कभी यह हुआ कि दीवाली पर कोई एक फिल्म रिलीज हुई है और कभी तीन फिल्में भी एक साथ आई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
'कृष 4'
- फोटो : file photo
साल 2000 से दीवाली पर सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो मोहब्बतें (2000), वीर जारा (2004), ओम शांति ओम (2007), गोलमाल (2008), गोलमाल-3 (2010), कृष-3 (2013) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी फिल्में हिट रही हैं। वहीं इस मौके पर रिलीज होने वाली ऐतराज (2004), गरम मसाला (2005), डॉन (2006), फैशन (2008), रा.वन (2011), जब तक है जान (2012), सन ऑफ सरदार (2012) जैसी फिल्में औसत हिट भी रही हैं।
4 of 6
Mission Kashmir
- फोटो : file photo
इसी दौर में दीवाली पर आने वाली मिशन कश्मीर (2000), जीना सिर्फ मेरे लिए (2002), पिंजर (2003), क्योंकि (2005), जान-ए-मन (2006), सांवरिया (2007), ऑल द बेस्ट (2009), ब्लू (2009), मैं और मिसेज खन्ना (2009), ऐक्शन रीप्ले (2010) बड़े सितारों के बाद भी डूब चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हैप्पी न्यू ईयर
- फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर आज दीवाली से ज्यादा बड़े कमाई के मौके ईद और क्रिसमस बन चुके हैं। अतः दीवाली एक मौका होने के बावजूद साल की सबसे बड़ी हिट की गारंटी नहीं देता। बीते पांच साल के आंकड़े देखें तो इस दौर में केवल चार ही फिल्में ऐसी हैं जो दीवाली पर रिलीज होकर साल की टॉप तीन कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।
2010 में दीवाली पर आई गोलमाल-3 उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। जबकि 2011 में शाहरुख की राव.वन के बाद 2013 और 2014 की रिलीज कृष-3 और हैप्पी न्यू ईयर भी अपने समय में कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर थीं। 2009 से 2015 में अभी तक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थ्री इडीयट्स, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, धूम-3, पीके और बजरंगी भाईजान फिल्में या तो ईद पर रिलीज हुई हैं या क्रिसमस पर। ऐसे में साफ है कि दीवाली रिलीज के बारे में यह गारंटी नहीं है कि वह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।