दिवाली के त्योहार को पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हर त्योहार की तरह बॉलीवुड इसको बेहद खास अंदाज में बनाता आया है। इस त्योहार पर कुछ बड़े स्टार अपनी फिल्म को रिलीज करके फैंस को दिवाली का तोहफा भी देते हैं। जैसा की इस दिवाली बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट करते दिखेंगे। इस दिवाली उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह स्टार अपने फैंस को बड़े बजट की फिल्म के साथ दिवाली का तोहफा देते तो जरूर हैं,लेकिन कभी-कभी यह तोहफा फैंस को पसंद भी नहीं आता है। जी हां ऐसा बहुत बार होता है कि बड़े स्टार और बजट की फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाती है। तो आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो दिवाली पर रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका दिवालिया निकल गया....
विज्ञापन
2 of 8
Mission Kashmir
- फोटो : file photo
फिल्म- मिशन कश्मीर
संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनत यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। अच्छा-खासा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
3 of 8
Jaan-E-Mann
- फोटो : file photo
फिल्म- जान-ए-मन
यह फिल्म साल 2006 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे, लेकिन लव ट्रायंगल पर बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। इस फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था।
4 of 8
Saawariya
- फोटो : file photo
फिल्म- सांवरिया
यह बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म थी। साल 2007 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट वाली फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 8
Blue
- फोटो : file photo
फिल्म- ब्लू
अक्षय कुमार, संजय दत्त और कटरीना कैफ की यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी डिसूजा ने किया था। यह फिल्म साल 2009 की बड़े बजट की फिल्मों में से एक थी। लेकिन ब्लू दर्शकों के दिनों को नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
6 of 8
Main Aur Mrs Khanna
- फोटो : file photo
फिल्म- मैं और मिसेज खन्ना
यह भी साल 2009 में दिवाली के मौके पर एक बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन प्रेम राज द्वारा निर्देशित इस को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया, और यह फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप साबित हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
Action Replay
- फोटो : file photo
फिल्म- एक्शन रिप्ले
अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह एक बड़े बजट की फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं सक सकी। एक्शन रिप्ले का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।
फिल्म- हैप्पी न्यू ईयर
शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार होने के बावजूद साल 2014 में आई फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने नहीं सकी। इस फिल्म ने कुछ हद तक अपना बजट निकाल लिया था। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बेहद कमजोर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।