फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyenndu Sharma: कार्तिक को एक्टिंग के टिप्स दे चुके हैं मुन्ना भइया, बोले- जब वह नए थे तो मैंने उन्हें...

Wed, 03 Aug 2022 11:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिव्येंदु शर्मा, कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं, हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भइया के किरदार से मिली है। दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म आजा नचले से डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'प्यार के पंचनामा' में भी अभिनय किया था और इसी फिल्म से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को एक्टिंग के बारे में कुछ टिप्स दिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार का पंचनामा के सेट पर दिए थे एक्टिंग के टिप्स
एक बातचीत के दौरान दिव्येंदु ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय के करियर में पंकज त्रिपाठी, शाहिद कपूर और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम के दौरान बहुत कुछ सीखा। इसके अलावा अभिनेता ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और बताया कि कार्तिक आर्यन ने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद अभिनय में कदम रखा था तो दिव्येंदु ने उन्हें कुछ टिप्स दिए थे।
विज्ञापन

3 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्येंदु शर्मा ने कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए कहा- 'वह नए थे, सीखने के लिए कुछ भी नहीं था। दरअसल मैं उन्हें पढ़ा रहा था, क्योंकि वह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से थे, वह खुश थे और मुझे उसके चेहरे की खुशी देखकर अच्छा लगता था।
विज्ञापन

4 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : social media
दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके उनके काम करने की खबरों को लेकर भी बात की। इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा बनने के सवाल पर कहा कि "यह फर्जी खबर है। मुझे समझ में नहीं आता कि मेरा नाम उनके विकिपीडिया पेज पर कैसे है। शायद ऐसा सीक्वल के लिए हो, लेकिन ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के लिए यह नहीं है। इस फिल्म के लिए मेरी कभी कोई मीटिंग नहीं हुई और न ही हमने इस बारे में कभी बात की।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें