फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमला पगला दीवाना फिर से' के फ्लॉप हो जाने के बाद सनी देओल ने लिया बड़ा फैसला, फिर से करेंगे ये काम

Mon, 03 Sep 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमाघरों में दिगग्ज कलाकार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की बहुचर्चित फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हो गई है। 'यमला पगला दीवाना 2' से देओल परिवार को काफी उम्मीदें थीं लेकिन 'यमला पगला दीवाना फिर से' को एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' पूरी टक्कर दे रही हैं। वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में 'यमला पगला दीवाना फिर से' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'यमला पगला दीवाना फिर से' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स के बीच सनी देओल ने अपने फैंस को एक खास तोहफा देने का मन बना लिया है। दरअसल सनी देओल ने रविवार को एक अनाम फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। जिससे लग रहा है वह जल्द ही फिर से एक्शन मूड में लौटने वाले हैं। पोस्टर को देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि यह सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है या फिर उनकी किसी पुरानी फिल्म का। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्टर को ट्वीट करते हुए सनी ने लिखा- जल्द ही एक्शन फिल्म के साथ आऊंगा। फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद और रिट्वीट कर रहे हैं। पता हो कि सनी दोओल ने अपने फिल्म करियर में ढेरों एक्शन फिल्में की हैं। 90 के दशक में उनकी ज्यादातर एक्शन फिल्में रही हैं। जिन्हें दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। वह आखिरी बार फिल्म घायल वंस अगेन में एक्शन सीन करते दिखे थे। 

4 of 5
आपको बता दें कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' की तो इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपॉर्ट्स के अनुसार अभी तक इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2011 में आई 'यमला पगला दीवाना' का तीसरा सीक्वल है। इसका दूसरा सीक्वल साल 2013 में रिलीज हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा सनी देओल जल्द बड़े बेटे करण देओल को बॉलीवुड में डेब्यू करवाने को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह करण देओल जल्द ही फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल ने छोटे बेटे को भी अब बॉलीवुड में लॉन्च करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें