फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya khossla: आलिया भट्ट पर भड़कीं दिव्या खोसला, तस्वीर साझा कर 'जिगरा' के कलेक्शन को बताया झूठा

Sat, 12 Oct 2024 03:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, दिव्या खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया भट्ट, दिव्या खोसला
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अभिनेत्री के फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ लोगों पर यह फिल्म अपना जादू नहीं चला सकी है। इस फिल्म की तुलना सावी से भी हो रही है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम पर आलिया पर खुलकर निशाना साधा है।
Mallika Sherawat: 'बोल्ड सीन' के लिए शर्मिंदा करती थीं अभिनेत्रियां, तब महेश भट्ट के सामने रोई थीं मल्लिका
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
अभिनेत्री ने शनिवार (12 अक्तूबर) को एक खाली थिएटर की एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जिगरा की स्क्रीनिंग करने वाले थिएटर खाली चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि झूठ पर सच्चाई की हमेशा जीत होती है। 
Vanvaas: अनिल शर्मा ने दशहरे पर दिया फैंस को तोहफा, किया प्राचीन कथा पर आधारित नई फिल्म 'वनवास' का एलान
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : एएनआई
दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गए....थिएटर पूरी तरह से खाली था ... सभी थिएटर हर जगह खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है .. खुद ही टिकट करवाए और फर्जी कलेक्शन की घोषणा कर दी।"

 

4 of 5
दिव्या खोसला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि कुछ समय पहले दिव्या खोसला ने अपनी फिल्म 'सावी' और आलिया भट्ट की 'जिगरा' के बीच समानताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस कहा था कि हर फिल्म का अपना रास्ता होता है और वह आभारी हैं कि उन्होंने पहले इस शैली को आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या खोसला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर अभिनीत सावी एक गृहिणी की कहानी थी, जो इंग्लैंड की एक जेल से अपने पति को छुड़ाने की कोशिश करती है। वहीं, जिगरा में आलिया भट्ट का किरदार अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए योजना बनाता है। 
Kavita Kaushik: क्या 'सिंघम अगेन' में कैमियो कर रही हैं कविता कौशिक? अभिनेत्री ने खुद बता दी सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें