फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी का जन्मदिन मनाने टी सीरीज के मालिक पहुंचे लखनऊ, हुआ कुछ ऐसा कि आप भी नजरें नहीं हटा पाएंगे

Sat, 21 Nov 2020 07:17 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या कुमार खोसला का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली दिव्या खोसला देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी की मालकिन बनने के बाद भी शरारत करने से बाज नहीं आतीं। इन दिनों दिव्या लखनऊ में अपनी अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग कर रही हैं और उनके पति यानी टी सीरीज के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार उनका जन्मदिन मनाने फिल्म की लोकेशन जा पहुंचे। वहां दिव्या ने जो किया, उस समय का एक लम्हा कैमरे में कैद हो गया है, इस फ्रेम में पति भूषण कुमार के चेहरे के भाव बस देखते ही बनते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या कुमार खोसला का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू फिल्म ‘लव टुडे’ से फिल्मों में डेब्यू करने वाली दिव्या ने साल 2004 में ही हिंदी फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ भी डेब्यू किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक खास किरदार में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भूषण को दिव्या पसंद आईं और दोनों ने शादी कर ली। इसके 10 साल बाद दिव्या फिल्म निर्देशक बन कर लौटीं फिल्म ‘यारियां’ में। और, अब बतौर अभिनेत्री उनकी वापसी हो रही है फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ से, जिसमें उनके हीरो जॉन अब्राहम हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या कुमार खोसला का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जॉन अब्राहम और मिलन झावेरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में कर रहे हैं। शुक्रवार को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने भूषण कुमार खास तौर से मुंबई से लखनऊ पहुंचे तो वहां दिव्या खोसला लाल जोड़े में दिखीं। पूरी तरह दुल्हन के गेटअप में दिव्या को देख भूषण काफी खुश दिखे। उनके साथ टी सीरीज के प्रेसीडेंट विनोद भानुशाली भी खास तौर से मौजूद रहे। सबने मिलकर वहीं फिल्म के सेट पर ही दिव्या के जन्मदिन का केक काटा।

 

4 of 5
दिव्या कुमार खोसला का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस जन्मदिन समारोह की तस्वीरें काफी दिलचस्प हैं। दिव्या इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं और अपने जन्मदिन का पूरा आनंद ले रही हैं। इसी बीच एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें दिव्या पूरी गर्मजोशी से अपने हीरो जॉन अब्राहम को झप्पी दे रही हैं और मिलन झावेरी भी गौर से उनकी तरफ देख रहे हैं। इसी फ्रेम में दिव्या के पति भूषण कुमार भी हैं। और, इस समय उनके चेहरे के भाव साफ पढ़े जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या कुमार खोसला का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या खोसला कुमार काफी खुशमिजाज शख्सीयत की मालकिन हैं। अपने पति के समर्थन में वह हमेशा खड़ी दिखती हैं। ‘यारियां’ के बाद दिव्या ने एक फिल्म ‘सनम रे’ भी निर्देशित की। अभिनय में उनकी वापसी एक हिट फिल्म की सीक्वेल से हो रही। जानकारी के मुताबिक दिव्या की कुछ और फिल्मों की भी स्क्रिप्ट्स पढ़ती रही हैं और इस बारे में एलान जल्द ही मुमकिन है।

ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी के सामने कबूली गांजे के सेवन की बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें