फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने की पर्ल पुरी के जमानत की मांग, कहा- वो केस लड़ने को तैयार

Wed, 09 Jun 2021 12:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेता का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था।  उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की है।


दिव्या खोसला कुमार ने शेयर किया पोस्ट
दिव्या खोसला कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हुआ है और उनकी मां एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं। दिव्या लिखती हैं, पर्ल के मामले में कुछ लोग खुद जज बनने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक है मैं आप सभी को थोड़ा और अपडेट कर दूं पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया, उनकी मां है एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं।  पर्ल पर पांच साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए पोस्को अधिनियम के तहत कोई जमानत नहीं है।  अब उसके लिए कौन केस लड़ेगा?
विज्ञापन

2 of 7
divya khosla kumar - फोटो : instagram
दिव्या आगे लिखती हैं, ' उसके लिए वकील कौन रखेगा और सभी पेचीदगियों को देखें? इसके अलावा दिव्या ने लिखा कि पर्ल को जमानत दी जानी चाहिए ताकि वह अपना केस लड़ सकें और अपनी बेगुनाही साबित कर सकें। वह अपना मामला लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार है लेकिन कम से कम उसे जमानत पर छोड़ दें। वह कहीं भाग तो नहीं रहा है, बस अपना बचाव करने का बुनियादी मानव अधिकार क्यों छीन रहे हैं?'

 
विज्ञापन

3 of 7
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : ANI
इससे पहले भी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। दिव्या खोसला कुमार पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को लेकर कई खुलासे किए। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताते हुए पीड़िता के परिवार को झूठा भी कहा। अब एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

4 of 7
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram
दिव्या खोसला ने लिखा मैं सबसे अपील करती हूं पर्ल का सपोर्ट करें। मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक पीड़ित के मां-बाप मीडिया के सामने आकर सच नहीं कहते। हम किसी के साथ यह बर्बादी कैसे देख सकते हैं। बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
दिव्या खोसला कुमार, देवोलिना भट्टाचार्या - फोटो : Instagram
पहचान उजागर करने वालों पर भड़कीं देवोलिना भट्टाचार्या
दिव्या खोसला कुमार के पोस्ट के बाद देवोलिना भट्टाचार्या ने ट्वीट कर लिखा, 'मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो जाकर सात साल की बच्ची की मां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गधों की तरह कॉमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी पीड़िता की पहचान उजागर की है, उसे जेल में बंद कर देना चाहिए। उम्मीद करती हूं तुम्हारे अपने इस स्थिति से कभी न गुजरें।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम लोग? डिक्शनरी खोलो और 'Empathy' का मतलब चेक करो इडियट्स। इस बकवास डिस्कशन को यहीं बंद कर दो और कोर्ट को फैसला लेने दो। वाकई इंसानियत एकदम गिर गई है। बहुत ही घटिया है यह।'
विज्ञापन

6 of 7
पर्ल वी पुरी, एकता कपूर - फोटो : Instagram
डीसीपी ने एकता कपूर को दिया था जवाब
बता दें, इसके पहले एकता कपूर ने पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने भी पीड़िता के परिवार को झूठा बताया था। एकता कपूर को डीसीपी ने जवाब देते हुए लिखा था, 'यह सभी आरोप झूठे नहीं हैं। अभी हम मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं और जल्द ही सच से पर्दा उठ जाएगा।' फिलहाल, पर्ल वी पुरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
क्या है मामला?
पर्ल वी पुरी को शुक्रवार की देर शाम रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि उन्होंने मेडिकल जांच की है और वसई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा इस अभिनेता पर लगाए गए रेप के आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के पास सुबूत और गवाह दोनों हैं। उन्होंने इन सभी आरोपों को जांच पड़ताल के बाद सही बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें