फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से चंद घंटे पहले काफी खुश थीं दिव्या भारती, जानिए आखिर क्या हुआ था उस रात?

Mon, 25 Feb 2019 05:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Divya Bharti - फोटो : file photo
'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आशना है', 'दिल ही तो है' और 'रंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दिल जीतने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) की 25 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगर आज वह हमारे बीच होतीं तो अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। अपने छोटे से बॉलीवुड सफर में दिव्या ने करीब 12 फिल्में की थी। दिव्या भारती के बालकनी से नीचे गिरने की गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है। लोगों के मन में आज भी यही आशंका है कि दिव्या की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या। तो चलिए आज हम आपको दिव्या भारती के मौत से पहले उस रात को क्या हुआ था उसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
दिव्या भारती - फोटो : file photo
एक्टिंग के अलावा फैंस दिव्या भारती की सुंदरता के कायल थे। दिव्या ने साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में दिव्या को एक गाने ने रातोंरात फेमस बना दिया। यह गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई' था। इस गाने के हिट होते ही दिव्या को लगातार 10 फिल्में मिल गई थीं। खास बात यह है कि दिव्या बॉलीवुड में आने से पहले भी कुछ तेलुगू फिल्में कर चुकी थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
Divya Bharti - फोटो : file photo
साल 1993 में दिव्या की सिर्फ तीन ही हिंदी फिल्में रिलीज हो पाईं। यह फिल्में क्षत्रिय, रंग और शतरंज। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिव्या की जिंदगी का अंतिम साल था। 5 अप्रैल 1993 को अंतिम सांस लेने वाली दिव्या ने सुहागन ही दम तोड़ा क्योंकि उससे ठीक एक साल पहले ही तो उनकी शादी हुई थी। कहा जाता है कि दिव्या भारती जब 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रही थीं तब गोविंदा ने उन्हें निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था। दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया। 

4 of 8
sajidsajid divya bharti divya bharti - फोटो : file photo
साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूला। दोनों ने 10 मई 1992 को शादी कर ली थी। कुछ का तो यह तक कहना था कि दिव्या की आकस्मिक मौत के पीछे साजिद का हाथ था! दिव्या की अचानक मौत के पीछ कई अटकलें लगाई गईं। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या तो किसी ने एक्सीडेंट को किसी ने पति की साजिश बताया। कई सालों तक तहकीकात करने के बावजूद पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और 1998 में केस बंद कर दिया गया। लेकिन क्या हुआ था उस रात, कैसे हुई दिव्या की मौत और चंद घंटों पहले तक क्यों इतनी खुश थी दिव्या?
विज्ञापन

5 of 8
divya bharti - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मौत वाले दिन ही दिव्या भारती ने मुंबई में अपने लिए नया 4 बीएचके का घर खरीदा था और डील फाइनल की थी। कहा जाता है कि दिव्या ने यह खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी थी। दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं। उनके पैर में भी चोट थी। रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में उनकी दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं। तीनो लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंग्स चल रही थी। 
विज्ञापन

6 of 8
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दिव्या और उनके दोस्तों के साथ बातचीत में दिव्या की नौकरानी अमृता भी हिस्सा ले रही थी। रात के करीब 11 बज रहे थे। अमृता किचन में कुछ काम करने गईं, नीता अपने पति के साथ टीवी देखने में व्यस्त थीं। इसी वक्त दिव्या कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहीं से तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें कर रही थीं। दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी लेकिन इकलौती ऐसी खिड़की थी जिसमें ग्रिल नहीं थी। उसी खिड़की के नीचे पार्किंग की जगह थी जहां अक्सर कई गाड़ियां खड़ी रहती थीं।
विज्ञापन

7 of 8
दिव्या भारती - फोटो : file photo
उसी दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी। खिड़की पर खड़ी दिव्या ने मुड़कर सही से खड़े होने की कोशिश कर रही थीं कि तभी उनका पैर फिसल गया। दिव्या सीधे नीचे जमीन पर जाकर गिरीं। 5वें माले से गिरने के कारण दिव्या पूरी तरह खून में लतपत थीं। उन्हें तुरंत ही कूपर अस्पताल ले जाया गया लेकिन अफसोस तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के एमर्जेंसी वार्ड में दिव्या ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
दिव्या भारती - फोटो : file photo
5 साल तक इंवेस्टीगेशन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चली। आखिर में पुलिस ने रिपोर्ट में नशे में बालकनी से गिरने को ही कारण बताया। यह गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है कि दिव्या की मौत हत्या थी या आत्महत्या। अगर वे दुखी थीं तो अपने लिए घर क्यों खरीदा? जो भी हो, दिव्या सबके दिलों में आज भी बसती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें