डिनो मोरिया ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से की जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ काम किया। अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से करने वाले डिनो को एक्टिंग में सबसे पहला मौका टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' में मिला था। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के बाद डिनो मोरिया को राजीव मेनन की तमिल फिल्म 'कंडुकोंडैन कंडुकोंडेन' में काम करने का भी मौका मिला।
फिल्म 'राज' के बाद डिनो मोरिया 'गुनाह', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'शशश... , 'रक्त' और 'एसिड फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। साल 2010 में डिनो 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। जब बड़े बजट की वेब सीरीज का दौर शुरू हुआ तो इसका फायदा डिनो मोरियो को भी मिला और उन्हें 'तांडव' और 'द एम्पायर' में काम करने का मौका मिला। इन सीरीज में डिनो मोरिया के काम को नोटिस किया गया। अब वह मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के स्टार दिलीप और तमन्ना भाटिया लीड भूमिका में हैं। दिलीप का पूरा नाम गोपालकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई है, फिल्मों में उन्हें दिलीप के नाम से जाना जाता है। दिलीप साउथ में अब तक 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
Alia Bhatt: छोटी उम्र में ही रणबीर कपूर पर फिदा हो गई थीं आलिया, जानिए फिर कैसे दोनों का प्यार चढ़ा परवान पर
मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में अपनी भूमिका के बारे में डिनो मोरिया ने बताया ‘इस फिल्म एंटी-हीरो की भूमिका बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। इस किरदार को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। यह बहुत ही शातिर और डार्क किरदार है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार में मुझे पसंद करेंगे। इस फिल्म के जरिए मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। इस फिल्म के लिए मैने बहुत ही तैयारी की है। मैं इस फिल्म के रिलीज का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बांद्रा मेरे किरदार को दर्शक जरूर पसंद करेंगे।’
Honey Singh: हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी गुनीत मोंगा, नेटफ्लिक्स का मिला साथ