डिज्नी प्लस हॉटस्टार शोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सात मई से प्रसारित होने जा रहे इन शोज के नाम हैं, “मुकेश जासूस”, “बामिनी एंड ब्वॉयज”, “मर्डर मेरी जान”, “तीन दो पांच”, “सिक्स”, “शिट यार!”, “भोपाल टू वेगास”, “हमारा बार हैप्पी ऑवर”, “क्राइम नेक्सट डोर” और “अनकही अनुसनी: झागी फाइल्स”। जानकारी के मुताबिक ये सारे शोज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में उपलब्ध होंगे। इन शोज में कुछ फिल्में हैं जिन्हें सीरीज की शक्ल मे तोड़कर रिलीज किया जा रहा है। ऐसी ही कोशिश इससे पहले ओटीटी इरॉस नाउ कर चुका है, जब उसने बाजार में हाशिये पर पड़ी दर्जनों फिल्में और वेब सीरीज थोक के भाव खरीद ली थीं।