फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: बिकिनी पहन समंदर में उतरीं मलाइका और दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 19 Jun 2022 10:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड को उसकी चकाचौंध भरी जिंदगी और ग्लैमर के लिए जाना जाता है। जो लोग एंटरटेनमेंट में दिलचस्पी रखते हैं। उनके कई पसंदीदा सितारें भी होते हैं  और फैंस अपने चहेते स्टार के बारे में जानने के अलावा फिल्मों की रिलीज आदि से जुड़ी चीजों को लेकर भी जानकारी रखना चाहते हैं। जहां अभिनेत्रियां अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं, वहीं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों को भी साझा करती रहती हैं, इसी तरह अभिनेता भी अपने हैंडसम लुक से स्टाइल स्टेटमेंट सेट करने से लेकर निजी जिंदगी के खूबसूरत लम्हें और काम की अपडेट्स को शेयर करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी हर एक तस्वीर से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। 47 की उम्र में भी वह हुस्न और फिटनेस के मामले में युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मलाइका अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं और एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। मलाइका ने आज इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह बिकिनी पहन समंदर में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी भी बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस बालाओं में शुमार हैं। वह अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं, साथ ही अभिनेत्री ने वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें वह अलग-अलग पोज करती दिखाई दे रही हैं।
 

4 of 11
अजय देवगन - फोटो : insta
अभिनेता अजय देवगन एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही वह अब निर्माता निर्देशक भी बन चुके हैं और अपने बैनर तले फिल्मों का निर्माण भी करते हैं। फिल्म रनवे 34 को अजय ने खुद ही निर्देशित किया था और वह अक्सर काम करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। चूंकि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक सफल कोरियोग्राफर और निर्देशक थे ऐसे में आज फादर्स डे के मौके पर अभिनेता ने कैमरे के साथ शूट करते हुए फोटोज साझा कर अपने पिता को याद किया है।
विज्ञापन

5 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
टीवी की नागिन बन सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और अब जल्दी ही वह ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। मौनी हमेशा ही अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी वह ब्रालेट गाउन में बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, अब अभिनेता की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज होने को है। एक्टर ने आज पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन

7 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने जब से बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम किया है वह लगातार लाइम लाइट में बनी रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा में रहती हैं। फिलहाल हलिया तस्वीरों में अभिनेत्री गिल्टरी आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही है।

8 of 11
अनिल कपूर - फोटो : insta
अभिनेता अनिल कपूर आज भी बेहद जवां दिखाई देते हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। लेटेस्ट तस्वीरों में वह हैंडसम मुंडे बने नजर आ रहे हैं। उन्हें कूल लुक में स्टाइलिश पोज देते देखा जा सकता है।

9 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : insta
तापसी पन्नू इन दिनों फुरसत से घूमने निकल पड़ी हैं और लंबे टूर पर हैं। अभिनेत्री इस समय इटली के शहर मिलानो में हैं, जहां से उन्होंने अपनी बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में तापसी को बिंदास अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है और उनके चेहरे की खुशी देखकर ही पता चल रहा है कि वह अपने वेकेशन को खूब एंजॉय कर रही हैं।

10 of 11
विद्या बालन - फोटो : insta
अभिनेत्री विद्या बालन उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने उसूलों पर काम करने के साथ ही बाकी बॉलीवुड हसीनाओं से हटकर हैं। जहां अभिनेत्रियां ज्यादातर ग्लैमरस लुक में दिखाई देती हैं तो वहीं विद्या को अवॉर्ड फंक्शन से लेकर सोशल मीडिया या फिर किसी भी बड़े बॉलीवुड के इवेंट में भी ज्यादातर साड़ी में ही देखा जाता है। फिलहाल लेटेस्ट पोस्ट से एक्ट्रेस ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है क्योंकि तपती गर्मी में उन्होंने गर्म कपड़ों में तस्वीरें शेयर की हैं। फिलहाल ये तो नहीं पता कि ये अभी की तस्वीर हैं या फिर थ्रोबैक।
विज्ञापन

11 of 11
अनिल कपूर की थ्रोबैक तस्वीर और दिव्यांका त्रिपाठी अपने पिता के साथ। - फोटो : insta
आज फादर्स डे है ऐसे में कई सेलेब्स ने सोशल हैंडल से पोस्ट के जरिए अपने पिता के लिए भावनाएं जाहिर की हैं। इसी क्रम में सोनम कपूर से लेकर सारा अली खान और दिव्यांका त्रिपाठी तक कई सेलेब्स में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री सोनम ने पिता अनिल कपूर संग थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, वहीं दिव्यांका अपने पापा संग कच्ची कैरी तोड़ती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें